जबड़ा से भवानी मठ जानेवाली सड़क जर्जर

Updated:
विज्ञापन
जबड़ा से भवानी मठ जानेवाली सड़क जर्जर

जबड़ा चौक से भवानी मठ की ओर जानेवाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है. यह सड़क जबड़ा व कसारी पंचायत को जोड़ती है. दोनों पंचायत के 10 गांव के लगभग पांच हजार लोग हर रोज इस सड़क से आवागमन करते है.

विज्ञापन

सिमरिया. जबड़ा चौक से भवानी मठ की ओर जानेवाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है. यह सड़क जबड़ा व कसारी पंचायत को जोड़ती है. दोनों पंचायत के 10 गांव के लगभग पांच हजार लोग हर रोज इस सड़क से आवागमन करते है. सड़क जर्जर होने से भवानी मठ जाने में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है. निर्माण पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्ष 2008 में बनी उक्त सड़क की लंबाई आठ किलोमीटर है. 16 वर्ष बीत जाने के बावजूद एक बार भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई. जर्जर सड़क पर गिरने से लोग घायल हो रहे हैं. किसानों को उत्पादित साग सब्जियों को बाजार तक लेने जाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने तथा छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज आने जाने में दिक्कत हो रही है. ग्रामीणों ने कई बार सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियों से सड़क बनाने की मांग कर चुके है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया.

ग्रामीणों ने कहा

मुखिया वीणा देवी ने कहा कि सड़क बनाने की कई बार मांग कर चुके है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. सड़क खराब रहने से आवागमन करने में दिक्कत हो रही है. सेवानिवृत शिक्षक धर्मवीर बैठा ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय जाना मुश्किल हो रहा है. सुबोध ठाकुर ने कहा कि सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है. ईश्वर बैठा ने कहा कि साइकिल से समान लाने व ले जाने में काफी परेशानी होती है. जयचंद ठाकुर, संतोष ठाकुर, रवींद्र यादव, उपेंद्र भुइयां व दशरथ यादव ने जिला प्रशासन से सड़क बनाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola