चंदिया से कसियाडीह गांव जाने वाली कच्ची सड़क खराब

प्रखंड के चंदिया से कसियाडीह गांव जाने वाली कच्ची सड़क खराब हो गयी है. हल्की बारिश होने पर उक्त सड़क पर बने गड्ढो में पानी और कीचड़ भर जाता है. 700 की आबादी वाले उक्त दोनों गांवों में रहनेवाले लोग खेतीबारी कर जीविकोपार्जन करते हैं.
सिमरिया.प्रखंड के चंदिया से कसियाडीह गांव जाने वाली कच्ची सड़क खराब हो गयी है. हल्की बारिश होने पर उक्त सड़क पर बने गड्ढो में पानी और कीचड़ भर जाता है. 700 की आबादी वाले उक्त दोनों गांवों में रहनेवाले लोग खेतीबारी कर जीविकोपार्जन करते हैं. सड़क जर्जर होने की वजह से किसानों को उत्पादित साग सब्जी को बाजार ले जाने में परेशानी होती है. सड़क की लंबाई दो किलोमीटर है. इस सड़क से हर रोज नावाडीह, पत्थलगड्डा, सिमरिया, लोबगा, देल्हो, चाडरम, बानासाडी, हर्षनाथपुर आदि गांव के लोग आवागमन करते है. रोल इंदिरा मोड़ सड़क का चौड़ीकरण होने के कारण लोग इस सड़क से हर रोज आना जाना कर रहे है. यहां के ग्रामीण सात वर्ष से सड़क बनाने की मांग करते आ रहे है. सड़क निर्माण को लेकर 26 सितंबर 2024 को ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चतरा के द्वारा निविदा निकाली गयी. प्राक्कलित राशि दो करोड़ 49 लाख रुपये है. निविदा होने के छह माह बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है.
ग्रामीणों ने कहा
ग्रामीण केदार प्रसाद ने कहा कि सड़क नहीं बनने से काफी परेशानी हो रही है. कैलाश प्रसाद ने कहा कि गांव में कोई बीमार पड़ते हैं तो इलाज के लिए ले जाने में काफी दिक्कत होती है. चिंतामन प्रसाद ने कहा कि साग सब्जी को बाजारों में ले जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. सचिन कुमार, धनेश्वर महतो, बरती देवी, विकास दांगी, बुटाली महतो, कुल्लू महतो, तालेश्वर प्रसाद, चूरामन प्रसाद, सुगनी देवी, रामधनी प्रसाद समेत अन्य ने उपायुक्त से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




