किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाला हो बजट

Updated:
विज्ञापन
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाला हो बजट

झारखंड सरकार तीन मार्च को बजट पेश करेगी. इसे लेकर सभी वर्ग के लोगों को राज्य सरकार से काफी उम्मीदें है. बजट कैसा हो और क्या उम्मीद है, इस पर प्रभात खबर द्वारा सोमवार को सदर प्रखंड के टीकर गांव में किसानों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चतरा़ झारखंड सरकार तीन मार्च को बजट पेश करेगी. इसे लेकर सभी वर्ग के लोगों को राज्य सरकार से काफी उम्मीदें है. बजट कैसा हो और क्या उम्मीद है, इस पर प्रभात खबर द्वारा सोमवार को सदर प्रखंड के टीकर गांव में किसानों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया. इसमें किसानों ने अपनी बातों को खुल कर रखा. किसानों ने कहा कि बजट किसानों को आत्मनिर्भर बनाने व किसानों के हित में होना चाहिए.

किसानों पर विशेष ध्यान दिया जाये : अनिल

किसान अनिल दांगी ने कहा कि सरकार को बजट में किसानों पर विशेष ध्यान देना चाहिए. खाद और बीज सस्ती दर पर उपलब्ध हो, ताकि किसान खेती कर अच्छी आमदनी कर सकें. खेतों तक पानी पहुंचाने से ही किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था हो : निर्मल

किसान निर्मल दांगी ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट होना चाहिए. गांव में नहर बनी है, लेकिन कई जगहों पर टूट गयी है. नहर की मरम्मत करा कर खेतों तक पानी पहुंचाये, ताकि किसान अच्छे तरीके से खेती कर सके.

सस्ती दर पर खाद-बीज उपलब्ध हो : मनोज

किसान मनोज कुमार ने कहा कि इस बार किसानों के हित में बजट आयेगा, इसकी उम्मीद है. किसानों को सस्ती दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराये. जिले में कोल्ड स्टोरेज बनने से किसानों को लाभ मिलेगा. उत्पादित साग-सब्जियों को सही मूल्य मिलना चाहिए.

टोमेटो सॉस फैक्ट्री लगायी जाये : पप्पू

किसान पप्पू कुमार ने कहा कि किसानों का उत्थान करने वाला बजट हो. टोमेटो सॉस की फैक्ट्री लगाकर किसानों को राहत पहुंचाने का काम किया जाये. फैक्ट्री होने से टमाटर का हमेशा अच्छा मूल्य मिलता रहेगा. वर्तमान में टमाटर दो से पांच रुपये किलो बिक रहा है.

सिंचाई का साधन उपलब्ध कराये : विनय

किसान विनय कुमार ने कहा कि किसान तभी आत्मनिर्भर बनेगा, जब क्षेत्र में सिंचाई का साधन होगा. सरकार को बजट में सिंचाई का साधन उपलब्ध कराने का प्रावधान होना चाहिए. सिंचाई की सुविधा मिलने से सालोंभर खेती कर अच्छी आम आमदनी कर सकेंगे.

किसानों के हित में बजट हो : अनिल

किसान अनिल पासवान ने कहा कि क्षेत्र के किसान कृषि पर ही आश्रित है. किसानों की सस्ती दर पर सरकार खाद-बीज उपलब्ध कराये. किसानों को कम खर्च में अधिक आमदनी हो सके. बजट किसानों पर विशेष ध्यान रखकर लाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola