पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

प्रखंड के जमरी कर्बला मैदान के समीप रविवार को पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला.

विज्ञापन

कान्हाचट्टी. प्रखंड के जमरी कर्बला मैदान के समीप रविवार को पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला. चरवाहों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे कर लिया. युवक की पहचान कान्हाकला निवासी गोपाल सिह (19) पिता- सीताराम सिंह के रूप में की गयी. परिजनों का कहना था कि हत्या कर शव को पेड़ से लटका आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है. परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. गोपाल शुक्रवार शाम चार बजे से ही लापता था. थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola