आक्रमण और अमृत के पकड़े जाने का अब तक खुलासा नहीं

उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के द्वितीय कमांडर आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू के पकड़े जाने के छठे दिन शुक्रवार को भी पुलिस ने खुलासा नहीं किया.
चतरा. उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के द्वितीय कमांडर आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू के पकड़े जाने के छठे दिन शुक्रवार को भी पुलिस ने खुलासा नहीं किया. इसे लेकर आक्रमण के परिजनों में आक्रोश है. उनका कहना है कि पुलिस आक्रमण को पकड़ कर टॉर्चर कर रही है. अगर वो दोषी है तो अविलंब न्यायालय में पेश करें. उधर, आक्रमण के साथ पकड़े गये कुंदा थाना क्षेत्र के लुकुइयां गांव निवासी अमृत गंझू की पत्नी गुड्डी देव व उसके बच्चे भी काफी परेशान हैं. गुड्डी ने कहा कि आक्रमण के साथ चालक के रूप में उसका पति महाकुंभ गया था. यदि उसका पति दोषी है तो जल्द न्यायालय में प्रस्तुत करना चाहिए. उसने पुलिस पदाधिकारियों से अविलंब खुलासा करने की मांग की है. गुड्डी देवी ने कहा कि उसके बच्चे अपने पिता के लिए रोते रहते है. वहीं दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि पुलिस आक्रमण की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है, जिसमें कई सफलता भी मिली है. लेकिन पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. मालूम हो कि 23 फरवरी को आक्रमण सहित तीन लोगों को पकड़ा गया था. आक्रमण अपनी पत्नी नीलम देवी के साथ महाकुंभ से स्नान कर वापस लौट रहे थे. इस दौरान प्रतापपुर-मनातु सीमा पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










