महिला किसानों के बीच विभिन्न फसलों के बीज का वितरण
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 17 Nov 2025 8:09 PM
सोमवार को महिला किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया.
सिमरिया. प्रखंड के कुट्टी गांव स्थित उन्नति फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कार्यालय में सोमवार को महिला किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया. किसानों को गेहूं, सरसों, चना व मसूर का बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया गया. बीज का वितरण राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत कृषि विभाग द्वारा आवंटित अनुदानित राशि पर किया गया. जेएसएलपीएस संस्था के बीपीओ सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि महिला किसानों के बीच खेती का बढ़ावा देने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये किया गया है. मौके पर अखिलेश कुमार, सीइओ रौशन कुमार, डायरेक्टर संगीता देवी, सुमन देवी, रेणु देवी, जितेंद्र प्रजापति, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार राणा सहित महिला किसान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










