भोरे में दर्दनाक वारदात: विवाद में महिला की लोहे की रॉड से हत्या, इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग

Gopalganj News : गोपलगंज में बवाल के बाद हड़कंप, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन

Gopalganj News (सुरेश कुमार राय) : भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में सोमवार को बच्चे के शौच करने के विवाद को लेकर एक महिला की लोहे की रॉड से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान सुनील चौहान की पत्नी सुमन देवी के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, पुलिस की लेट-लतीफी से नाराज ग्रामीणों ने भोरे-मीरगंज मुख्य पथ को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया.

आरोपी अतेश चौहान दबोचा गया

मिली जानकारी के अनुसार, महरादेउर गांव में बच्चों के शौच करने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अतेश चौहान ने सुमन देवी पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी. आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उसे भोरे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए भाग रहे आरोपी अतेश चौहान को दबोच लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस की देरी पर सड़क जाम

त्योहार के दिन हुई इस हिंसक वारदात को लेकर इलाके में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची और न ही शुरुआत में कोई ठोस कार्रवाई की. इसी बात से आक्रोशित होकर लोगों ने शव के साथ भोरे-मीरगंज मुख्य सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

प्रशासनिक टीम मौके पर

सड़क जाम और ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. स्थिति को संभालने के लिए भोरे चरमुहानी पर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह और विजयीपुर थानाध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. फिलहाल मौके पर भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल को तैनात किया गया है. अधिकारी उग्र लोगों को समझाने-बुझाने और जाम खत्म कराने के प्रयास में जुटे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है. सुरक्षा के लिहाज से गांव और आस-पास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है.

Also Read : बंगाल की खाड़ी से आयी नमी से बदला मौसम का मिजाज, अब मिलेगी गर्मी से राहत

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन