चतरा में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही है वृद्धि

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 28 Nov 2025 7:47 PM

विज्ञापन

जिले में सड़क दुर्घटना बड़ी समस्या बन गयी है.

विज्ञापन

चतरा. जिले में सड़क दुर्घटना बड़ी समस्या बन गयी है. सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग असमय काल के गाल में समा चुके हैं. लगातार सड़क दुर्घटना से मौत की संख्या बढ़ रही है. इसका सबसे बड़ा कारण सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होना है. हर रोज कहीं न कहीं सड़क दुर्घटनाएं हो रही है, जिसमें कई लोगों की जान जा रही है, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं. बाइक दुर्घटना में अधिकतर वैसे लोगों की जान जा रही है, जो बिना हेलमेट के बाइक चलाते हैं. सबसे अधिक मौतें कोयला लदे वाहनों की चपेट में आने से सिमरिया-टंडवा पथ पर हुई है. परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया जा रहा है. इसे भी मुख्य कारण माना जा रहा है. कम उम्र के बच्चे भी बाइक चलाते नजर आ जाते हैं. वर्ष 2024 में 145 दुर्घटनाओं में 111 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 119 लोग गंभीर रूप से घायल हुये थे. 2023 में 138 सड़क दुर्घटनाओं में 101 लोगों की जान गयी थी, जबकि 116 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. 2025 में अक्तूबर माह तक 129 दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें 114 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 71 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. नवंबर माह में लगातार दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है और गंभीर रूप से घायल हो रहे है. सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए जिला परिवहन विभाग की ओर से सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. कभी कभार वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लोगों से चालान वसूला जाता है. किस माह में कितनी हुई मौत जनवरी से अक्तूबर माह तक 129 दुर्घटनाओं में 114 लोगों की जान गयी है. जनवरी माह में 12, फरवरी में 15, मार्च में 16, अप्रैल में 06, मई में 17, जून में 11, जुलाई में 07, अगस्त में 12, सितंबर में 06 व अक्तूबर माह में 12 लोगों की मौत हुई है. यह रिकॉर्ड जिला परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा समिति का हैं. रिकॉर्ड के अलावा कई अन्य दुर्घटनाएं भी हैं, जिसमें भी लोगों की जाने गयी हैं. कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल कई लोगों की भी मौत हुई है. वर्जन::: समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है. लगातार वाहन जांच अभियान चलाकर बिना हेलमेट के बाइक, बगैर सीट बेल्ट के चारपहिया वाहन, शराब पीकर वाहन चलाने को पकड़ कर जुर्माना वसूला जायेगा. कोयला लदा हाइवा के ओवर स्पीड की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. महेश्वरी प्रसाद, डीटीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola