प्रोजेक्ट भारत के तहत प्रतिनिधि सम्मान समारोह
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 31 May 2026 8:32 PM
गांव मजबूत होगा, तभी देश होगा सशक्त
गांव मजबूत होगा, तभी देश होगा सशक्त गिद्धौर. द आर्ट ऑफ लिविंग के प्रोजेक्ट भारत के तहत रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में प्रतिनिधि सम्मेलन सह सामूहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में करीब 250 प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़े कई लोग शामिल हुए. मुख्य अतिथि द आर्ट ऑफ लिविंग कर्मयोग विभाग के निदेशक जयचंद्रन जी ने कहा कि प्रोजेक्ट भारत का उद्देश्य प्रत्येक गांव को समृद्ध, सुशिक्षित, स्वस्थ और सुरक्षित बनाना है. उन्होंने कहा कि गांवों के विकास से ही देश सशक्त बनेगा. प्रतिनिधियों से गांवों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल तथा जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा कि द आर्ट ऑफ लिविंग का ज्ञान पहले घर-घर पहुंचे, फिर गांवों और पूरे राज्य में फैले. उन्होंने कहा कि सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से करनी होगी. अतिथियों ने प्रोजेक्ट भारत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता और सामाजिक विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम में प्रोजेक्ट भारत के प्रमुख प्रवीण कुमार, एससीएम बेबी कुमारी, सोनाराम महतो, स्टेट हेड निखिल राज, डीटीसी दीपक कुमार, विकास कुमार स्नेही, डॉ उमेश कुमार, संगीता कुमारी, रेणु रानी, महेंद्र दांगी, डॉ संध्या रानी, अधिवक्ता अमित कुमार, जिप सदस्य रामसेवक दांगी सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










