तंबाकू छोड़ने का संकल्प लें, स्वस्थ जीवन अपनायें : पीएलवी
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

चतरा व जोरी में लोगों को दिलायी गयी तंबाकू निषेध की शपथ
विज्ञापन
: चतरा व जोरी में लोगों को दिलायी गयी तंबाकू निषेध की शपथ
चतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान चौर मुहल्ला स्थित कठौतिया मंदिर के समीप लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गयी. पीएलवी लक्ष्मण कुमार व मो सनाउल्लाह ने कहा कि यह दिवस विशेष रूप से युवा पीढ़ी को एक गंभीर संकल्प लेने की प्रेरणा देता है. तंबाकू, सिगरेट या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि हंसते-खेलते परिवारों और युवाओं के भविष्य को भी अंधकार में धकेल देता है. इस दौरान लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी गयी. मौके पर पीएलवी मधुसूदन यादव, संतोष कुमार, संजय कुमार, किशोर प्रसाद यादव समेत अन्य उपस्थित थे.जोरी में ग्रामीणों को दिलायी गयी शपथ
जोरी. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जोरी पंचायत भवन में ग्रामीणों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलायी गयी. पीएलवी संदीप कुमार गुप्ता ने तंबाकू सेवन से शरीर में होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन सबसे पहले दांतों को प्रभावित करता है. इसके अलावा कैंसर, हृदय रोग, मानसिक अवसाद, उच्च रक्तचाप और दिल का दौरा जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. कार्यक्रम में नशा उन्मूलन और तंबाकू निषेध के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया. मौके पर उप प्रमुख राहुल कुमार गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि राम रतन साहू, पंचायत सचिव विनोद चौधरी, संदीप कुमार साहनी, मो आरिफ, मो निसार, मो सज्जाद अंसारी, अमरदीप, पवन पासवान, पीएलवी अक्षय कुमार, गुड़िया कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










