महंगाई के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी का दे धक्का आंदोलन

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 31 May 2026 8:30 PM

विज्ञापन

समाहरणालय के समीप वाहन को धक्का देकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

: समाहरणालय के समीप वाहन को धक्का देकर किया प्रदर्शन : विभिन्न सामाजिक व जनसंगठनों ने आंदोलन को दिया समर्थन चतरा. बढ़ती महंगाई के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा रविवार को दे धक्का आंदोलन का आयोजन किया गया. कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समीप वाहन को धक्का देकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. आंदोलन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश रवि ने किया. उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है. पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है. भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि सांकेतिक रूप से वाहन को धक्का देकर यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण आम लोगों को वाहन चलाना भी मुश्किल होता जा रहा है. आंदोलन का भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा समर्थन किया. आंदोलन के बाद राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. मौके पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवचरण दांगी, बीभीएम प्रभारी अशोक रजक, धनेश्वर यादव, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप आंबेडकर, किरण देवी, संजू देवी, कामता भारती,लखन दांगी,समेत कई शामिल थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola