आंदोलनकारियों को समान पेंशन व सम्मान देने की मांग

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक
टंडवा. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता मीना कुमारी ने की, जबकि संचालन संतोष नायक ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला सचिव सुगन साव उपस्थित थे. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन आज भी कई आंदोलनकारी उपेक्षा का सामना कर रहे हैं. इस दौरान सभी आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन देने की मांग उठायी गयी. साथ ही राज्य सरकार से आंदोलनकारियों को उचित मान-सम्मान देने की अपील की गयी. बैठक में चतरा जिले के सभी आंदोलनकारियों को जिला प्रशासन के माध्यम से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में गोपाल पासवान, सुरेश साव, सुरेश महतो, सुरेश करमाली, वासुदेव राव, लक्ष्मी उरांव, रामनरेश राणा, अवध किशोर नायक, संजय देवी, आशा देवी, सुमित्रा देवी, रामविलास सोनी, बिहार नायक, अनिल सोनी, रामेश्वर कुमार महतो, सुखलाल नायक, राजेश राम, प्रभु यादव, आदित्य नायक, श्याम सुंदर प्रसाद, राजेंद्र राम और आनंद कुमार महतो समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










