सिमरिया डिग्री कॉलेज में क्विज का आयोजन
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 14 Nov 2025 9:28 PM
सिमरिया डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया.
सिमरिया. सिमरिया डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्राचार्य मिथिलेश कुमार, प्रो अमिताभ सिन्हा व शिक्षकों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण की किया. साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया. इसके बाद क्विज का आयोजन किया गया. इसमें प्रथम राहुल कुमार, द्वितीय रूपाली कुमारी व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सोनी कुमारी को पुरस्कृत किया गया. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया. मौके पर प्रो मो नुरुल्लाह, अजय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद वर्मा, राजू कुमार, सूचित कुमार सिंह, अभिजीत आनंद, मुकेश कुमार सहित शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










