आम्रपाली विस्तारण को लेकर हुई लोक सुनवाई

आम्रपाली कोल परियोजना विस्तार को लेकर शुक्रवार को उड़सु में लोक सुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें परियोजना से जुड़े पांच गांव के रैयतों ने भाग लिया.
टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना विस्तार को लेकर शुक्रवार को उड़सु में लोक सुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें परियोजना से जुड़े पांच गांव के रैयतों ने भाग लिया. मौके पर जीएम अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि परियोजना के विस्तार को लेकर यह सुनवाई आयोजित की गयी है. कोयला क्षमता 24.19 एमटीपीए से 28 एमटीपीए का विस्तार किया जाना है, जिसमें 1298.98 एकड़ भूमि प्रस्तावित है. 963.84 हेक्टेयर वन भूमि, 98.04 सरकारी भूमि (जीएमके व जीएमए) व 235.68 कृषि भूमि शामिल है. ग्रामीणों के तरफ से गणेश प्रसाद ने आउटसोर्सिंग कंपनी की तरह ट्रांसपोर्टिंग कंपनी में एचपीसी वर्कर रखने और 200 लंबित नौकरी समय पर देने की मांग की. वहीं अरविंद ओझा ने परियोजना में स्थानीय की अनदेखी का आरोप लगाते हुए दो एकड़ से कम भूमि वालों को रोजगार देने का मांग की. बसंत कुमार ने छोटी-छोटी गलतियों के कारण नौकरी लटकाने व विस्थापितों को खतियान की कागजात उपलब्ध कराने, रमेश वर्मा ने बाहरी प्रदेश के लोगों को हटाकर स्थानीय को रोजगार देने तथा संदीप सिंह ने वाहनों से हो रहे प्रदूषण को रोकने की दिशा में पहल करने की मांग की. इस पर जीएम ने कहा कि रैयतों की मांग पर विचार किया जायेगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसी अरविंद कुमार, रीजनल प्रदूषण बोर्ड के जितेंद्र सिंह, पर्यावरण विभाग के आशुतोष कुमार, सीओ विजय दास, पीओ मो अकरम, केके पांडा, मोनू राय मोहसिन रजा,आशुतोष मिश्रा, बद्री साहू, महेश वर्मा, सुरेश दास, राजेंद्र प्रसाद, धीरेंद्र कुमार, विजय साव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




