घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर नष्ट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Mar 2024 7:32 PM

विज्ञापन

भुक्तभोगी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के दुवारी गांव में गुरुवार की देर रात विजय गोप के घर में आग लग गयी, जिससे पूरा घर जल रख राख हो गया. घटना में भुक्तभोगी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. विजय गोप ने बताया कि गुरुवार की देर रात करीब दो बजे घर में आग लग गयी, जिससे घर में रखा सारा सामान जल कर नष्ट हो गया. आग की लपटें देख आसपास के लोग जुटे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से पड़ोसी डोमन कुमार यादव के घर को भी नुकसान पहुंचा है. पीड़ित परिवार ने सीओ से आपदा राहत के तहत मदद करने की मांग की है. घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया जगदीश यादव पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola