मुआवजा के आश्वासन के बाद हटा जाम, आठ घंटे रहा जाम

Updated:
विज्ञापन
मुआवजा के आश्वासन के बाद हटा जाम, आठ घंटे रहा जाम

जाम हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन

सिमरिया. बगरा-रांची पथ स्थित बगरा चौक के पास लगाया गया जाम आश्वासन के बाद हटा लिया गया. इसके साथ ही इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ. जाम हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. ज्ञात हो कि रविवार की सुबह कोल वाहन ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आराआतु निवासी गोपाल पांडेय की मौत हो गयी थी. घटना से गुस्साये लोगों ने बेलगड्डा चौक पर मुआवजा की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर दी, जिससे वाहनों का परिचालन ठप हो गया. सूचना मिलने पर सीओ गौरव कुमार राय व थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह दल बल के साथ रात को घटनास्थल पर पहुंचे और लोगो को समझा बुझाकर शांत किया. इसके बाद सीओ द्वारा मृतक के परिजन को तत्काल 30 हजार रुपये की सहायता राशि दाह संस्कार के लिए दी गयी. आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया. सड़क जाम शाम चार बजे से रात 12 बजे तक लगा रहा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola