संकेत यादव बने राजद युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 25 May 2026 9:45 PM
प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर देवी मंदिर परिसर में राजद युवा मोर्चा की बैठक हुई.
प्रतापपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर देवी मंदिर परिसर में राजद युवा मोर्चा की बैठक हुई. मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार, कुंदा 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव भोगता, युवा जिला उपाध्यक्ष सुमन कुमार गुप्ता, राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदु यादव सहित कई उपस्थित थे. इस दौरान संकेत यादव को सर्वसम्मति से युवा मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. संकेत यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा. अध्यक्षता पूर्व युवा अध्यक्ष प्रदीप यादव ने की. संचालन पूर्व राजद महामंत्री ने किया. मौके पर विशाल यादव, संदीप कुमार, कमलेश यादव, विजय यादव, पिंटू यादव, विरेंद्र यादव, बुधन यादव समेत कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










