डीसी ने किया कान्हाचट्टी अंचल सह प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 25 May 2026 9:43 PM

विज्ञापन

वन विभाग से समन्वय बनाकर तमासीन जलप्रपात का किया जायेगा विकास

विज्ञापन

वन विभाग से समन्वय बनाकर तमासीन जलप्रपात का जल्द विकास उपायुक्त रवि आनंद सोमवार को कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और पदाधिकारी व कर्मियों दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने प्रखंड व अंचल कार्यालय पहुंचे आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं व शिकायत भी सुनी. संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके बाद उपायुक्त तमासीन जलप्रपात पहुंचे और वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था का आकलन किया. उपायुक्त ने कहा कि नियमित प्रक्रिया के तहत प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने पदाधिकारी व कर्मियों को कार्यालय आने वाले ग्रामीणों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने बताया कि वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर तमासीन जलप्रपात का जल्द विकास किया जायेगा, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सके. मौके पर बीडीओ सुनील प्रकाश, सीओ मनोज गोप, कनीय अभियंता प्रकाश कुमार, नितेश कुमार, राजेश कुमार समेत कई शामिल थे. ———-

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola