आरसेटी में पूर्व प्रशिक्षुओं का मिलन समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
आरसेटी में पूर्व प्रशिक्षुओं का मिलन समारोह का आयोजन

बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में बुधवार को एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

23 सीएच 5- समारोह में उपस्थित लोग. चतरा. बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में बुधवार को एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता आरसेटी निदेशक बसंत कुमार ने की. प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. समारोह का मुख्य उद्देश्य पूर्व प्रशिक्षुओं को एक मंच पर लाना, उनके अनुभवों को साझा करना व उन्हें वर्तमान प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनाना था. निदेशक ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने पूर्व प्रशिक्षुओं को उनके सफल उद्यमों के लिए बधाई दी. साथ ही कड़ी मेहनत व लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे आरसेटी ने विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये है. पूर्व प्रशिक्षुओं ने कहा कि वे अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करें. आरसेटी एक मिल का पत्थर साबित होगा. मौके पर राजीव राजन, पिंटू कुमार वर्मा, मीना कुमारी ,कार्यालय सहायक मो शाहबाज़ ,पर्चारिका मंजू रानी ,राजू कुमार राम, प्रदीप यादव का योगदान रहा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola