कुंदा में सिर्फ एक राजस्व उप निरीक्षक, प्रभावित हो रहा है काम

प्रखंड के पांच पंचायत में 78 गांव है. चार राजस्व हल्का है. लेकिन राजस्व उप निरीक्षक मात्र एक (सोनू कुमार) है, जिसके कारण प्रखंड के लोगों को जमीन संबंधित काम कराने में काफी परेशानी हो रही है.
कुंदा. प्रखंड के पांच पंचायत में 78 गांव है. चार राजस्व हल्का है. लेकिन राजस्व उप निरीक्षक मात्र एक (सोनू कुमार) है, जिसके कारण प्रखंड के लोगों को जमीन संबंधित काम कराने में काफी परेशानी हो रही है. राजस्व उप निरीक्षक को ही अंचल निरीक्षक (सीआई) का भी प्रभार मिला हुआ है. प्रखंड मुख्यालय में ही रहकर कार्य निष्पादन करते है. लोगों का काम समय पर नहीं हो पाता है. जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र के साथ-साथ दाखिल खारिज समेत अन्य कार्य कराने में काफी दिक्कत हो रही है. विवादित जमीन का निबटारा नहीं हो पा रहा है. चिलोई कर्मचारी भवन में राजस्व उप निरीक्षक नहीं बैठते है, यहां भवन में एक साल पूर्व तत्कालीन उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक पंकज दुबे सप्ताह में दो दिन बैठते थे. भवन में शनिवार व सोमवार को दिन बैठ कर ग्रामीणों की समस्या का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया था. कुछ सप्ताह तक ही यहां कर्मचारी बैठे. उसके बाद से नहीं बैठ रहे है. प्रखंड में एक मात्र राजस्व उप निरीक्षक रहने के कारण यहां नहीं बैठते है. चिलोई के लोगों को 20-22 किमी दूरी तय कर कुंदा जाना पड़ रहा है. इस वजह से समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान हो रहा है. कई बार कुंदा जाने के बाद भी लोगों का काम नहीं हो पाता है. इस संबंध में राजस्व उप निरीक्षक सोनू कुमार ने कहा कि चार हल्का के साथ-साथ सीआइ का भी प्रभार में है. अंचल कार्यालय में ही रह कर कार्य निबटाना पड़ रहा है. अपर समाहर्ता को राजस्व उप निरीक्षक की कमी की समस्या से अवगत कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










