धोखाधड़ी के मामले में मां-बेटी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में मां-बेटी गिरफ्तार

सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर धोखाधड़ी मामले के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इसमें सुरही मुहल्ला निवासी गंगिया देवी (पति मोहन यादव) व उसकी पुत्री रिचा कुमारी शामिल है.

विज्ञापन

चतरा. सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर धोखाधड़ी मामले के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इसमें सुरही मुहल्ला निवासी गंगिया देवी (पति मोहन यादव) व उसकी पुत्री रिचा कुमारी शामिल है. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि दोनों के विरुद्ध सदर थाना में कांड संख्या 99/24 कांड के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. उनके विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी किया था. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापामारी अभियान में महिला पुलिस अवर निरीक्षक सुषमा कुजूर व महिला पुलिस शामिल थी. बता दें कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव द्वारा दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था.

29 मवेशी जब्त, 13 लोगों पर प्राथमिकी

सदर पुलिस ने चीना मैदान व आजाद नगर स्थित चहारदीवारी के अंदर से 29 मवेशी जब्त किया. सभी मवेशी वध के नियत से रखा हुआ था. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार दोनों जगहों पर छापामारी की गयी. इस दौरान आजाद नगर स्थित चहारदीवारी से पांच मवेशी व चीना मैदान स्थित चहारदीवारी से 24 मवेशी जब्त कर थाना लाया गया. इस संबंध में 13 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola