विधायक ने डॉ श्याम व लक्की रानी को दी बधाई
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 16 Nov 2025 7:18 PM
प्रखंड मुख्यालय स्थित अनिल प्रसाद के आवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.
प्रतापपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित अनिल प्रसाद के आवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए. इस अवसर पर रिम्स में चयनित डॉक्टर श्याम व एग्रीकल्चर में टॉपर लक्की रानी को मिठाई खिलाकर बधाई दी. विधायक ने कहा की पिछड़ा क्षेत्र से डॉ श्याम बडो अस्पताल का डॉक्टर बना, जो गर्व की बात है. वहीं लक्की रानी ने प्रसिद्ध कृषि विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर क्षेत्र में ग्रेजुएशन में टॉप की है. डॉ श्याम व उनकी बहन लक्की रानी ने बताया कि मां का निधन वर्ष 2009 में हो गया था. पिता अनिल प्रसाद, भाई सुमित कुमार व अमन कुमार के सहयोग से सफलता हासिल हुई है. लक्की रानी प्रशासनिक सेवा बनना चाहती है. मौके पर उपप्रमुख पति हजारी प्रसाद, गौतम कुमार, सरयू प्रसाद, अंजीत प्रसाद, सुनील प्रसाद, संतोष पाठक,शशि कुमार,कृष्ण कुमार दुबे मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










