2 माह में रुपए डबल करने के लालच में फंसे 500 ग्रामीण, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 6 दिन में लगाया 2 करोड़ का चूना

लोगों से ठगी करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand News: झारखंड में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने महज 6 दिन में 500 लोगों को 2 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया. मोबाईल ऐप से पैसे जुटाने के बाद फरार हो गया.
Jharkhand News: झारखंड में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर 2 करोड़ से अधिक की ठगी कर फरार हो गया है. मामला चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र का है. थाना क्षेत्र के ढेबादौरी गांव में ग्रामीणों से 2 करोड़ से अधिक रुपये की ठगी की शिकायत थाने में आई है.
ढेबादौरी गांव का रहने वाला है सॉफ्टवेयर इंजीनियर
ग्रामीणों ने शनिवार को थाना पहुंचकर ठगी करनेवाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर करवाकर थाना प्रभारी से कार्रवई करने का आग्रह किया है. ग्रामीणों के अनुसार, ठगी करनेवाला युवक सत्येंद्र कुमार मेहता (पिता-श्री मेहता) ढेबादौरी गांव का ही रहनेवाला है. वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है.

30 अगस्त से 4 सितंबर के बीच मोबाईल ऐप से जुटाये 2 करोड़
उसने ग्रामीणों को 2 माह में रुपए डबल करने का झांसा देकर ठगी की. चतरा जिले के ढेबादौरी गांव स्थित अपने घर में 3 महीने से एएससी नामक कंपनी का कार्यालय चला रहा था. उसने एएससी नामक मोबाईल ऐप (Mobile App) के माध्यम से लोगों से ठगी की है. ग्रामीणों का कहना है कि 30 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच करीब 2 करोड़ से अधिक रुपये की ठगी करने के बाद कार्यालय बंद करके फरार हो गया है.
चतरा, हजारीबाग जिले के 500 से अधिक लोग हुए ठगी के शिकार
ढेबादौरी, सोकी, चेरी, नावाडीह के अलावा हजारीबाग जिले के विभिन्न गांवों के लोगों से भी रुपये की ठगी की है. 500 से अधिक ग्रामीण ठगी के शिकार हुए हैं.
- ढेबादौरी गांव के शिवा मेहता से 49,000 रुपए
- विकास कुमार मेहता से 50,000 रुपए
- विक्रम कुमार मेहता से 3,00,000 रुपए
- रवि कुमार से 1,00,000 रुपए
- भरोश भुइयां से 5600 रुपए
- राजेश कुमार मेहता से 93,000 रुपए
- प्रदीप कुमार मेहता से 53,000 रुपए
- रंजन कुमार मेहता से 57,000 रुपए
- रामु कुमार मेहता से 2,00,000 रुपए
- बचन कुमार से 34,000 रुपए
- सुजीत कुमार से 45,000 रुपए
- चेरी गांव के बिरजू मेहता से 80,600 रुपए
- विकास मेहता से 15,000 रुपए
- आशीष मेहता से 30,000 रुपए
- बिक्कू मेहता 17,000 रुपए
- संदीप मेहता से 36,000 रुपए
Also Read
Cyber Crime: पहले ऑनलाइन गेमिंग, फिर पैसे जीतने का लालच देकर ऐसे करते थे साइबर ठगी
रुपये कमाने का लालच देकर महिला से 2.20 लाख की ठगी, केस दर्ज
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




