ग्रामीणों को दी गयी कानून की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों को दी गयी कानून की जानकारी

प्रखंड के पैनीकला गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. पीएलवी मनीष कुमार रजक ने ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के पैनीकला गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. पीएलवी मनीष कुमार रजक ने ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी. साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ उठाने के लिए जागरूक किया. पीएलवी कुमार विवेक रंजन व सरयू यादव ने हंटरगंज के उचला, नावडीह व बरियारचक गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया. डोर टू डोर जागरूकता अभियान चला कर लोगों को कानून व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

नहीं मिल रहा सोना सोबरना योजना का लाभ

इटखोरी. प्रखंड में जनवितरण प्रणाली की व्यवस्था चरमरा गयी है. लाभुकों को इस बार सोना सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी व लूंगी नहीं मिल रहा है. लाभुक धोती-साड़ी मिलने का इंतजार कर रहे हैं. योजना का लाभ नवंबर माह में ही मिलना था, लेकिन चार महीने में भी नहीं मिला है. इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए है. मालूम हो कि लाभुकों को छह महीने में दस रुपये में साड़ी व धोती या लूंगी दिया जाना है. इस संबंध में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जेम्स पन्ना ने कहा कि डीलरों ने तो धोती-साड़ी का उठाव कर लिया है, किस कारण से वितरण नहीं किया है, इसकी जांच करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola