राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं अयोग्य लोग

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं अयोग्य लोग

जिले के अयोग्य राशन कार्डधारियों पर कार्रवाई का असर दिखने लगा है. अब अयोग्य कार्डधारी खुद जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच कर अपना राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं.

विज्ञापन

चतरा़ जिले के अयोग्य राशन कार्डधारियों पर कार्रवाई का असर दिखने लगा है. अब अयोग्य कार्डधारी खुद जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच कर अपना राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं. अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर किया है. हर रोज लोग आकर अपना कार्ड सरेंडर कर रहे हैं. पारा शिक्षक व संपन्न लोग कार्रवाई के डर से कार्ड सरेंडर कर रहे हैं. मालूम हो कि उपायुक्त रमेश घोलप ने जिले के 54 अयोग्य कार्डधारियों पर कार्रवाई करते हुए 46.66 लाख रुपया जुर्माना लगाया था. साथ ही संपन्न लोगों से 31 मार्च तक कार्ड सरेंडर करने की अपील की गयी थी, जिसके बाद संपन्न लोग कार्रवाई के डर से अपना राशन कार्ड सरेंडर कर रहे है. उपायुक्त ने बताया कि अयोग्य कार्डधारियों से राशि वसूली के लिए नोटिस भेजा जा रहा है जिससे अयोग्य कार्डधारियों में हड़कंप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola