कंपनी रोजगार दे नहीं तो, ठप करायेंगे परियोजना

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
कंपनी रोजगार दे नहीं तो, ठप करायेंगे परियोजना

आम्रपाली से विस्थापित होन्हे गांव स्थित कुरहापतरा में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई.

विज्ञापन

टंडवा. आम्रपाली से विस्थापित होन्हे गांव स्थित कुरहापतरा में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता हुलास यादव ने की, संचालन मुकेश यादव ने किया. बैठक में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी बातें रखीं. बैठक में तीसरे चरण में कोल खनन कार्य करने आयी कैलिबर माइनिंग कंपनी की ओर से भू-रैयतों को बगैर सूचना ���ूमि पूजन का विरोध किया. कहा कि कार्य शुरू कराने से पहले विस्थापित गांवों की जनसंख्या को मानक मानते हुए रोजी रोजगार उपलब्ध कंपनी कराये. सभी प्रकार की सुविधा दे. यदि मांगों पर गंभीरता नहीं बरती गयी, तो आम्रपाली कोल परियोजना का कार्य ठप कराया जायेगा. मौके पर महेंद्र प्रसाद, हेमराज यादव, राजेश राम, तुलसी भुइयां, किशुन यादव, अन्दू गंझू, सुनील राम, प्रमोल राम, उदय यादव, ईश्वरी यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola