बिजली चोरी के आरोप में 10 पर प्राथमिकी

Published at :05 Mar 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में 10 पर प्राथमिकी

विभाग ने बुधवार को गांगपुर, तिलैया व इंदरा गांव में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान अवैध तरीके से बिजली का जलाते 10 लोगों को पकड़ा गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. विभाग ने बुधवार को गांगपुर, तिलैया व इंदरा गांव में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान अवैध तरीके से बिजली का जलाते 10 लोगों को पकड़ा गया. उनके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कनीय अभियंता तरुण कुमार के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में पंकज कुमार, विकास कुमार, महावीर दांगी, रमेश तिर्की आदि शामिल थे.

वन विभाग व पुलिस ने अभियान चला पोस्ता नष्ट किया

टंडवा. वन विभाग व पुलिस ने पोस्ता की खेती के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया. इस दौरान सोपारम के हुम्बी गांव में 20 कट्ठा में लगी पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया. पोस्ता की खेती में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. अभियान में सीओ विजय कुमार, रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना, थाना प्रभारी उमेश राम, वनरक्षी सुनील उरांव, महेश कुमार, शत्रुघ्न चौबे, निर्मल मुंडा, विजय कुमार, सतनारायण रविदास, मनोज दास, इंद्रदेव आर्य आदि शामिल थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola