हिंदी कविता प्रतियोगिता में बच्चों को बेहतरीन प्रदर्शन

सैनिक स्कूल तिलैया की ओर से संचालित जय हिंद आवासीय विद्यालय में अंतर गृह हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया की ओर से संचालित जय हिंद आवासीय विद्यालय में अंतर गृह हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विशेष वर्ग में डेविड कुमार, मानस कुमार अमन कुमार प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे. कनिष्ठ वर्ग में रक्षित आलोक, आरव पांडेय, सोनाली कुमारी, वरिष्ठ वर्ग में आदर्श कुमार सिंह, निश्चय सिंह, अर्पण राज, शौर्या प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे. ओवरऑल विजेता का खिताब सिदो-कान्हू गृह को मिला. मुख्य अतिथि के रूप में सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य सह जय हिंद आवासीय विद्यालय के अध्यक्ष कर्नल एस मोहन राव आर, सैनिक स्कूल तिलैया के उप-प्राचार्य सह जय हिंद आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधिकारी ले, कर्नल लालनून शियामा, जय हिंद आवासीय विद्यालय के प्रशासक संतोष कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में अर्चना कुमारी, मंसूर आलम, नीतू नलिनी, अभिमन्यु झा, किरण कुमारी, अनुसुइया पालित, मो इरशाद, आशुतोष शांडिल्य, प्रिया कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




