सीएचसी में डॉक्टर नहीं करते हैं रोस्टर का पालन

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
सीएचसी में डॉक्टर नहीं करते हैं रोस्टर का पालन

इटखोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉक्टरों की लिस्ट लंबी है, लेकिन कोई भी नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते हैं.

विज्ञापन

इटखोरी. इटखोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉक्टरों की लिस्ट लंबी है, लेकिन कोई भी नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते हैं. कोई रांची, कोई हजारीबाग तो कोई चतरा में रहते हैं. कोई भी डॉक्टर रोस्टर का पालन नहीं करता है. केंद्र में डॉ अर्चना मधुर, प्रणव चैतन्य व सुमित जायसवाल पदस्थापित है. इन्हें प्रतिदिन शिफ्ट के अनुरूप ड्यूटी करना है, लेकिन शायद ही कभी नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं. महिला चिकित्सक अर्चना मधुर रांची स्थित अपने आवास में रहती हैं. वे सप्ताह में मात्र दो दिन सोमवार व मंगलवार को उपस्थित रहती हैं. डॉ प्रणव चैतन्य हजारीबाग में रहते हैं. वहीं डॉ सुमित जायसवाल चतरा आवास में रहते हैं.

आठ साल से रिक्त है प्रभारी का पद

इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक पदाधिकारी का पद आठ साल से रिक्त है. स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था प्रभार में चल रहा है. इनके अधीन गिद्धौर स्वास्थ्य केंद्र का भी प्रभार है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था भगवान भरोसे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola