उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार चतरा पहुंचे

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :09 May 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार चतरा पहुंचे

आंगनबाड़ी केंद्रोंं की व्यवस्था में सुधार का निर्देश

विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों,की व्यवस्था में सुधार का निर्देश चतरा. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार शनिवार को चतरा पहुंचे, जहां उपायुक्त रवि आनंद ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद आयुक्त ने इटखोरी परियोजना के अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों व उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने सर्वप्रथम आंगनबाड़ी केंद्र द्वारी पूर्वी का निरीक्षण किया, जहां नामांकित 31 बच्चों में 25 उपस्थित पाये गये. इस दौरान केंद्र में उपलब्ध पोषण व आहार की जानकारी ली. सेविका को मेन्यू के अनुसार बच्चों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही पेयजल, वाटर फिल्टर, शौचालय व अन्य सुविधाओं को बेहतर करने को कहा. इसके बाद आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र बारियातु का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बाद में उन्होंने चतरा अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्था व संचालित कार्यों की समीक्षा की. अंचल कार्यालय में अमीन की कमी पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि राजस्व व भूमि संबंधित कार्यों का निष्पादन समय पर हो सके. उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, कर्मियों व पदाधिकारियों की उपस्थिति, सर्विस बुक संधारण समेत अन्य कार्यों का निरीक्षण किया. बेहतर व्यवस्था बहाल करने का निर्देश भी दिया. इसके बाद आयुक्त ने जिला मुख्यालय स्थित बालक-बालिका आश्रय गृह का निरीक्षण किया. उन्होंने आश्रय गृह में रह रहे बालक-बालिकाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली. सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीसीटीवी कैमरा की भी जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola