किसानों के बीच सिंचाई यंत्र का वितरण

कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का सीधा प्रसारण दिखाया गया. इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रंजय सिंह ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी.
चतरा. कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का सीधा प्रसारण दिखाया गया. इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रंजय सिंह ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी. मौके पर सांसद कालीचरण सिंह व बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ पीके सिंह ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के पशु महाविद्यालय द्वारा अनुसूचित जनजाति योजना के तहत 32 किसानों को उन्नत नस्ल का सुकर, झारसुख व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सेवर भरतपुर राजस्थान के सहयोग से 32 किसानों को बिजली चालित सिंचाई यंत्र दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उपेंद्र कुमार सिंह, अभिजीत घोष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
किशोरियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
सिमरिया. थाना रोड स्थित लोक प्रेरणा केंद्र कार्यालय में सोमवार को नेतृत्व विकास व व्यक्तित्व विकास पर किशोरियों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण लोक प्रेरणा केंद्र व डिग्निटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उक्त प्रशिक्षण में 12 गांव की 36 लीडर किशोरियां शामिल हुईं. संस्था सचिव मौसमी बाखला ने कहा कि हमारा उद्देश्य सुदूरवर्ती गांव की किशोरियों के अंदर छिपे कौशल विकास को निखार कर सामने लाना और उनके नेतृत्व गुणों को बढ़ावा देना है. प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्था की प्रतिमा, रानी, कविता ने अहम भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










