महिलाओं के उत्थान के बिना विकास नहीं हो सकता : बीडीओ

Updated at : 08 Mar 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं के उत्थान के बिना विकास नहीं हो सकता : बीडीओ

प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. अध्यक्षता बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की जीवन शैली में बहुत बदलाव आया है.

विज्ञापन

इटखोरी. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. अध्यक्षता बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की जीवन शैली में बहुत बदलाव आया है. महिलाओं के उत्थान के बिना विकास नहीं हो सकता है. इसके लिए शिक्षा को जरूरी है. अब महिलाएं पायलट बनकर देश का नाम ऊंचा कर रहीं हैं. मुखिया विकास कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं पर परिवार के साथ-साथ समाज चलाने का भी जिम्मेदारी है. जेएमएम नेता प्रदीप सिंह ने कहा कि महिला समाज की प्रहरी हैं, वो समाज को संस्कार सिखाती है. कार्यक्रम को सुपरवाइजर प्राणेश्वरी किस्कू, संगीता देवी, संध्या कुमारी, मंजू कुमारी, सेविका किरण कुमारी व समता कुमारी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में प्रमुख अनुपस्थित थी. उन्होंने कहा कि मुझे इसकी सूचना नहीं दी गयी थी. पदाधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि महिला दिवस के दिन सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद था. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व पोषण सखी मौजूद थीं.

महिला दिवस पर चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता हुई

चतरा. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मॉडल कॉलेज में सशक्त नारी सशक्त समाज विषय पर चित्रांकन और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें सभी शिक्षकों, कॉलेज कर्मियों व विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रभारी प्राचार्य डॉ मनीष दयाल ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में नारी सशक्तिकरण के माध्यम से ही समाज व देश सशक्त बन सकता है. साथ ही विकास के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. चित्रांकन में समेस्टर थ्री की छात्रा दिव्या अग्रवाल व पूनम पांडेय ने प्रथम, कुलदीप कुमार व निशु कुमार ने द्वितीय तथा अभिनेश पांडेय व सदका मतंशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर डॉ प्रिया, प्रो राजदेव गुप्ता, राकेश कुमार, पंकज सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola