मंगला जुलूस में शस्त्र चालन का प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Apr 2024 8:20 PM
मंगला जुलूस में शस्त्र चालन का प्रदर्शन
चतरा. शहर में हिंदू राष्ट्र संघ की ओर से मंगलवार को रामनवमी को लेकर मंगला जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष हिमांशु कुमार उर्फ हन्नी ने किया. जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के सदस्य व रामभक्त शामिल हुए. जुलूस गाजे-बाजे के साथ केसरी चौक स्थित गौरक्षणी से निकाली गयी. केसरी चौंक स्थित हनुमान मंदिर के समीप राम भक्तों ने शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया. मंगला जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर गौरक्षणी पहुंचा. जुलूस में शामिल श्रद्धालु भगवा ध्वज हाथों में लिये हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










