होली का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय

Updated at : 09 Mar 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
होली का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय

थाना परिसर में रविवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ अरुण मुंडा, बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप तथा संचालन पुलिस इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शर्मा ने किया.

विज्ञापन

हंटरगंज.थाना परिसर में रविवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ अरुण मुंडा, बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप तथा संचालन पुलिस इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शर्मा ने किया. मौके पर होली का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. सीओ ने दोनों समुदाय के लोगों को एक दूसरे का ख्याल रखते हुए त्योहार मनाने तथा किसी भी व्यक्ति को जोर जबरदस्ती रंग नहीं लगाने की बात कही. डीजे पर भड़काऊ व अश्लील गाना नहीं बजाने को कहा. ऐसा करने पर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस निरीक्षक ने कहा कि शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. बैठक के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गयी. इस अवसर पर एसआइ अग्नि अघोत्री, वीर बहादुर सिंह, दिलीप यादव, भोला साव, एएसआइ रंजीत कुमार सिंह, अजय कुमार, महतो कृष्णा कुजूर, प्रभु दयाल यादव, दिलीप दास, मदन चौधरी, चैतू यादव, मो इदरीश अंसारी, सत्येंद्र सिंह, बेचन पासवान, जय हिंद पासवान, ललन सिंह, बृज किशोर सिंह समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola