आंदोलन को धारदार करने का लिया निर्णय

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
आंदोलन को धारदार करने का लिया निर्णय

झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा जिला इकाई की बैठक रविवार को मारवाड़ी मध्य विद्यालय के परिसर में हुई.

विज्ञापन

चतरा. झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा जिला इकाई की बैठक रविवार को मारवाड़ी मध्य विद्यालय के परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता उदय कुमार सिंह ने की, संचालन गोपेंद्र यादव ने किया. राज्य कमेटी के निर्देश पर 13 जुलाई को रांची में आयोजित बैठक को लेकर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से संगठन की मजबूती, संकुल व प्रखंड स्तर व नियमित बैठक कर आंदोलन को धारदार बनाने का का निर्णय लिया गया. वहीं घायल मिथिलेश पांडेय की मदद, बायोमेट्रिक उपस्थिति के नाम पर दोहन बंद करने, प्रखंड व जिले में पदाधिकारियों की मनमानी रवैया को बंद कराने के लिए संगठन में एकता स्थापित कर अडिग रहने का निर्णय लिया गया. साथ ही आकलन पास साथियों का प्रमाण पत्र निर्गत करने व द्वितीय आकलन का परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी करवाने का निर्णय लिया गया. बैठक में अभय कुमार सिंह, कुमुद सिंह, राजेश सिंह ,गोपेंद्र यादव, उदय सिंह, संजय साहू, जागेश्वर महतो, नंदकिशोर यादव, राजू पंडित ,सियाराम यादव, विनय रजक, प्रमोद कुमार राणा, चंदन भारती, मनोज यादव ,ब्रजेश यादव, निरंजन कुमार समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola