डीलर पर लगाया कम राशन देने का आरोप

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
डीलर पर लगाया कम राशन देने का आरोप

डीलर अशोक बैठा के खिलाफ बीडीओ मनीष कुमार व प्रभारी एमओ सतीश मिश्रा को आवेदन देते हुए कम खाद्यान्न देने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

मयूरहंड. बेलखोरी गांव के राशन कार्डधारियों ने डीलर अशोक बैठा के खिलाफ बीडीओ मनीष कुमार व प्रभारी एमओ सतीश मिश्रा को आवेदन देते हुए कम खाद्यान्न देने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने फिंगर लगाकर भी राशन नहीं देने का आरोप लगाया है. राशन की मांग करने पर डीलर दुकान की शटर गिराकर चला जाता है. 55 किलो की जगह 47 किलो ही खाद्यान्न देता है. कार्डधारियों ने डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में युवराज कुमार, निरंजन कुमार, अनिता देवी, कविता देवी, आदित्य महतो, बसंती देवी समेत तीन दर्जन से अधिक राशनकार्ड धारियों के हस्ताक्षर हैं. इस संबंध में प्रभारी एमओ ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. इसकी जांच की जायेगी. मामला सही पाये जाने पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola