अपराधियोें ने पंसस के पति को घायल किया

प्रखंड के जोगिडीह पंचायत समिति सदस्य के पति संतोष यादव के साथ अपराधियों ने शनिवार देर शाम थाना क्षेत्र गोविया मोड़ के पास मारपीट की, जिससे वे घायल हो गये.
प्रतापपुर. प्रखंड के जोगिडीह पंचायत समिति सदस्य के पति संतोष यादव के साथ अपराधियों ने शनिवार देर शाम थाना क्षेत्र गोविया मोड़ के पास मारपीट की, जिससे वे घायल हो गये. ग्रामिणों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद गया रेफर कर किया गया. घटना को लेकर संतोष यादव ने थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि शनिवार को अपने घर जोगिडीह से चारपहिया वाहन से रानीगंज जा रहा था. इसी दौरान बीच रास्ता गोवेया में आठ अपराधियों आये और पिस्टल की बट से पिटने लगे. साथ ही मेरे पॉकेट से नकद पैसे और चैन छीन लिया. मारपीट करने वाले में दो की पहचान कर ली गयी है, आरोपियों में थाना क्षेत्र के काशिबार गांव निवासी विकास सिंह व अर्जुन सिंह के नाम शामिल है. अन्य की पहचान नहीं हो पायी है. इस संबंध में थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि घायल के संतोष का आवेदन प्राप्त हुआ है. केस दर्ज कर धर-पकड़ की जायेगी. जानकारी के अनुसार पूरा मामला अवैध बालू के उठाव से जुड़ा हुआ है. थाना क्षेत्र काशिबार, लोधिया, घोरीघाट व कौरा मोरहर नदी से बड़े पैमाने पर बालू की तस्करी होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










