ePaper

Crime News: एनके एरिया कोयला परियोजना के कांटा घर पर दिनदहाड़े फायरिंग, भाग रहे कौशल को लगी 2 गोलियां

Updated at : 06 Jul 2024 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand crime news nk area firing news

एनके एरिया कोयला परियोजना के कांटा घर पर हुई फायरिंग से दहशत. फोटो: प्रभात खबर

Crime News Jharkhand: रांची और चतरा की सीमा पर सुबह-सुबह फायरिंग से दहशत फैल गई. फायरिंग से डरकर भाग रहे कौशल यादव की पीठ में 2 गोलियां लगीं.

विज्ञापन

Crime News Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची और चतरा के सीमावर्ती इलाके में स्थित एनके एरिया कोयला परियोजना के पास कांटा घर पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई है. फायरिंग के दौरान वहां से भाग रहे एक व्यक्ति की पीठ में 2 गोली लगी. इस शख्स का नाम कौशल यादव है.

कौशल को डकरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेजा

कौशल यादव को तत्काल डकरा अस्पताल ले जाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर कर दिया गया. फायरिंग की घटना के बाद पूरे परियोजना का काम बंद कर दिया गया. घटना शनिवार (6 जुलाई) को हुई.

फायरिंग में घायल हुए कौशल यादव को एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल. फोटो : प्रभात खबर

अज्ञात अपराधियों ने कोयला परियोजना के कांटाघर पर की फायरिंग

सुबह-सुबह रांची और चतरा की सीमा पर स्थित पिपरवार थाना क्षेत्र के एनके एरिया के पुरनाडीह कोयला परियोजना के कांटाघर पर अज्ञात अपराधियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी. फायरिंग की वजह से दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. कौशल यादव भी भाग रहे थे. इसी दौरान उनकी पीठ में 2 गोलियां लग गयीं.

घटना के बाद पिपरवार आ रहे हैं चतरा के एसपी

दोनों गोली उनकी पीठ में धंसी है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची भेज दिया गया है. एनके एरिया में बार-बार हो रही आपराधिक वारदात से लोगों में आक्रोश है. आज पूरे परियोजना का काम बंद कर दिया गया. चतरा के एसपी स्वयं एनके एरिया में घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.

Also Read

Jharkhand Crime News: चतरा में सीसीएल कर्मी की अपहरण के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola