विधायक पुत्र के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 28 Feb 2026 9:10 PM
उन्होंने नवदंपती को सुखद व खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया.
चतरा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार की दोपहर चतरा पहुंचे. होटल सेलिब्रेशन इन में विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र विवेक रंजन के विवाह के रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए. उन्होंने नवदंपती को सुखद व खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया. इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उतरा. जहां पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया. उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री श्री सोरेन वाहन से होटल सेलिब्रेशन इन पहुंचे, जहां करीब 18 मिनट रहने के बाद वर वधु को आशीर्वाद देकर उपस्थित लोगों से मुलाकात की, फिर लौट गये. मौके पर विधायक जनार्दन पासवान, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, सांसद कालीचरण सिंह, जेएमएम नेता मनोज चंद्रा, झामुमो नगर अध्यक्ष बिट्टू कुमार समेत कई उपस्थित थे. मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. एसपी सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे. चतरा कॉलेज से लेकर जतराहीबाग तक पुलिस के जवान तैनात थे. एसडीपीओ संदीप सुमन, सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, उमेश राम, सनोज चौधरी समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान सुरक्षा में लगे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










