ePaper

Chatra: वन विभाग ने नहीं दिया एनओसी, पूरा न हो सका नावाडीह-सिलदाग सड़क का निर्माण कार्य

Updated at : 08 Feb 2026 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
जर्जर सड़क

जर्जर सड़क

chatra: सिलदाग पंचायत को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क का काम पूरा नहीं हो सका है, क्योंकि नगर निगम ने एनओसी नहीे दिया और सड़क का काम बंद हो गया. इस जर्जर सड़क से लोगों को आने-आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Chatra: लावालौंग के नावाडीह-सिलदाग सड़क जर्जर हो गयी है. सड़क में कई जगह बड़े-बड़े पत्थर निकल आये हैं, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह सड़क सिलदाग पंचायत को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है. सड़क जर्जर होने से कई गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं. वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र होने के कारण सड़क नहीं बन पा रही है. कई बार सड़क बनाने के लिए टेंडर भी हुआ, लेकिन वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने की वजह से सड़क नहीं बन पायी. 20 साल पहले लावालौंग-पांकी पथ स्थित गड़ियानी मोड़ से नावाडीह-सिलदाग तक पथ के कालीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ था. कुछ दूर सड़क बनने के बाद वन विभाग द्वारा रोक लगा दी गयी. उस वक्त नावाडीह से सिलदाग तक बोल्डर बिछाया गया था. वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण सड़क नहीं बन पायी. पूर्व विधायक गणेश गंझू ने आठ साल पूर्व उक्त पथ के निर्माण को लेकर आधारशिला रखी थी.

इन गांवों के लोग प्रभावित

पंचायत के सिलदाग, महुआडीह, खामडीह, नारायणपुर, नावाडीह, सौरू, हांहे, टेवना समेत कई गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं. उक्त पथ से लोग लावालौंग प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ जिला मुख्यालय आना जाना करते है. सड़क नहीं बनने से इन गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

क्या कहते हैं लोग

सौरू गांव के पूर्व उप मुखिया बाबूलाल यादव ने कहा कि सड़क नहीं बनने से आवागमन में काफी परेशानी होती है. बीमार लोगों को इलाज के लिए लावालौंग या जिला मुख्यालय ले जाने में काफी परेशानी होती है. गफूर मियां ने कहा कि सड़क नहीं रहने से दूसरे गांव के लोग इस गांव में रिश्ता तय नहीं करना चाहते हैं. सड़क की स्थिति ऐसी है कि इस पर बाइक चलाना भी मुश्किल है़. महुआडीह के संजय गंझू ने कहा कि बोल्डर निकल जाने के कारण आये दिन दुर्घटना होते रहती है.

ये भी पढ़ें…

चांडिल की बिहार स्पंज आयरन कंपनी बंद, 450 से अधिक मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट

5 माह से लापता संतोष कुमार का कोई पता नहीं, परिवार ने रखा 2 लाख का इनाम

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola