Chatra News: पार्टी में शामिल होने गया था युवक, सुबह में घर के छत पर मिली लाश, माता पिता ने जतायी हत्या की आशंका

Updated at : 23 Mar 2025 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
मृतक के शव को देखती पुलिस और वहां पर मौजूद भीड़

मृतक के शव को देखती पुलिस और वहां पर मौजूद भीड़

Chatra Crime News: चतरा में एक युवक की लाश उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित नसीम अली के घर की छत से बरामद हुई है. उसके माता पिता हत्या की आशंका जता रहे हैं. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन

चतरा, मो० तसलीम: चतरा के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित नसीम अली के घर से युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान गिद्धौर के ही विकास कुमार भुइयां (20) पिता कृष्णा भुइयां के रूप में हुई. परिजनों ने हत्य़ा की आशंका जतायी है. जानकारी के अनुसार जहां से शव बरामद किया गया है, वहां से मृत युवक का घर 200 मीटर की दूरी पर स्थित है. शनिवार को वह गांव में चल रही एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल हुआ था. शव को सबसे आसपास के लोगों ने छत से देखा. इसके बाद इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों की दी गयी.

होली पर घर आया हुआ था मृत युवक विकास

घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता दलबल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि विकास मुंबई के एक होटल में काम करता था. होली पर वह घर आया था.

Also Read: झारखंड के पलामू में पत्थर माफियाओं का लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, नौ वनकर्मी घायल

रात 12 बजे तक विकास पार्टी में था शामिल

शनिवार की रात गांव में ही एक पार्टी कार्यक्रम था. जहां विकास भी शामिल था. पार्टी में रात 12 बजे तक लोगों ने उसे देखा, इसके वह लापता हो गया. परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, इस दौरान रविवार सुबह नसीम के छत पर उसके शव होने की जानकारी मिली. शव को देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों का रो कर बुरा हाल है. वहीं, युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गईं है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है. मामले की जांच की जा रही है. हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

चतरा की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola