बोलेरो व ऑटो की टक्कर, एक की मौत

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बोलेरो व ऑटो की टक्कर, एक की मौत

चौपारण मार्ग पर कॉलेज मोड़ के आगे सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे बोलेरो व ऑटो के बीच टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

इटखोरी. चौपारण मार्ग पर कॉलेज मोड़ के आगे सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे बोलेरो व ऑटो के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में ऑटो मालिक सह चालक मो मारूफ की मौत हो गयी. वह धनखेरी गांव का रहनेवाला था. वहीं चौपारण के नेवरी करमा गांव निवासी मदन यादव की पत्नी अविचा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार ऑटो चालक चौपारण से इटखोरी की ओर आ रहा था, जबकि बोलेरो चालक चौपारण की ओर जा रहा है. दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गयी. घायलों को त्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया. हजारीबाग पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola