भ्रष्टाचार के विरूद्ध भाजपा का आंदोलन शुरू

जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार व भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भाजपा का आंदोलन शनिवार से शुरू हो गया. पहले दिन कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर भ्रष्टाचार का विरोध किया.
चतरा. जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार व भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भाजपा का आंदोलन शनिवार से शुरू हो गया. पहले दिन कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर भ्रष्टाचार का विरोध किया. जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने कार्यकर्ताओं के साथ तपेज स्थित जिला कार्यालय पहुंच कर काला बिल्ला लगाकर विरोध किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है. पदाधिकारी बेलगाम है. बिना पैसा दिये कोई काम नहीं होता है, जिससे आम लोग परेशान है. पदाधिकारी दलगत भावना से प्रेरित होकर कार्य कर रहे है. पंचायत से लेकर जिला तक के पदाधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे है. पदाधिकारी प्रोटोकॉल को ताक पर रख कर काम कर रहे हैं. दो मार्च को जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. साथ ही सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन होगा. चार मार्च को जिला मुख्यालय में उग्र प्रदर्शन किया जायेगा. हल्ला बोल पोल खोल आंदोलन चलाया जायेगा. इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह उर्फ गुड्डू, संजय प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी काली यादव, अमित सिंह, धर्मेंद्र कुमार शर्मा उर्फ भवानी राय, विकास कुमार सिंह, बनारस साव, प्रकाश कुमार दांगी, कार्यालय प्रभारी बब्लू, दिनेश गोप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










