जिले के सभी प्रखंडो में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाइयो ने दिया धरना

Published at :04 Mar 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के सभी प्रखंडो में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाइयो ने दिया धरना

जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सभी प्रखंड कार्यालयों के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया.

विज्ञापन

04 सीएच 7- चतरा सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना देते 8- सिमरिया में ज्ञापन सौंपते भाजपाई चतरा. जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सभी प्रखंड कार्यालयों के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना के बाद बीडीओ सह सीओ को ज्ञापन सौपा. इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था फेल हो गयी है. भ्रष्टाचार, अत्याचार व घूसखोरी चरम पर है. इस दौरान भाजपाइयों ने भ्रष्ट अधिकारियों की नीतियो के विरोध में नारेबाजी की. सदर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह गुड्डू, नगर मंडल अध्यक्ष संजय प्रजापति के नेतृत्व में धरना दिया गया. इसके बाद राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने कहा कि वर्तमान जिला प्रशासन की नीतियो से जनता त्राहिमाम है. युवा, महिला विरोधी व अक्षम पदाधिकारी के कारण जिले में अराजकता का माहौल है. उन्होंने कहा कि उपायुक्त के कारण चतरा शर्मशार हुआ है. कहा कि भाजपा ने ही झारखंड का निर्माण किया था. जिस कारण भाजपा की संवेदना झारखंड से जुड़ी हुई है. भ्रष्ट प्रशासन व भ्रष्ट अधिकारियों को उखाड़ फेंकना भाजपा का लक्ष्य है. कार्यक्रम को प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक शर्मा ने भी संबोधित किया. जिला मुख्यालय के अलावा सिमरिया, टंडवा, इटखोरी, हंटरगंज, गिद्धौर, कुंदा, प्रतापपुर, पत्थलगड्डा, लावालौंग, मयूरहंड, कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola