कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ प्रारंभ

Updated:
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ प्रारंभ

कलश यात्रा शिव मंदिर से निकली, जो मरमदीरी स्कूल मैदान होती हुई चुआड़ी नदी पहुंची

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड के कमता गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा शिव मंदिर से निकली, जो मरमदीरी स्कूल मैदान होती हुई चुआड़ी नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया. इसके बाद पुन: यज्ञ मंडप पहुंच कर कलश स्थापित किया. इस दौरान पूरा क्षेत्र हर हर महादेव के जयकारे से गूंजता रहा. सांसद ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है. सामाजिक एकता मजबूत होती है. विधायक ने कहा कि भारतीय संस्कृति व सनातन परंपरा को जीवंत बनाये रखने में इस तरह के आयोजन की महत्वपूर्ण भूमिका है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा दांगी, पंसस प्रमोद दांगी, यज्ञ समिति अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सचिव पारसनाथ सिंह, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सूर्यकांत कमल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, भरत सिंह, प्रभुनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, रूपेश, गौतम, मनोहर साव, भीम साव समेत कई शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola