बिजली व पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

जनता बेचैन है और सरकार चुप बैठी है: विधायक
जनता बेचैन है और सरकार चुप बैठी है: विधायक::::हेडिंग चतरा. भाजपा ने बिजली व पानी की मांग को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने की. संचालन महामंत्री मृत्युंजय सिंह ने किया. धरना में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी अमित कुमार सिंह, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल उपस्थित थे. धरना के बाद शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा. प्रदेश प्रभारी ने कहा कि राज्य की जनता बिजली व पानी के लिए से त्रस्त है. बिजली आपूर्ति में लगातार कटौती की जा रही है. सरकार बिजली बिल बढ़ा रही है. वहीं कई जगहों पर पेयजल संकट है. लोग नदी-नाला के पानी से प्यास बुझाने को विवश हैं. उन्होंने कहा कि पानी के अभाव में रांची के सदर अस्पताल में डॉक्टर मरीजों की भर्ती नहीं ले रहे हैं. विधायक ने कहा कि जनता पानी व बिजली के लिए बेचैन और राज्य सरकार चुपचाप बैठी है. अगर सरकार जनता की समस्या का समाधान नहीं करती है, तो भाजपा के लोग चुप नहीं बैठेंगे. केंद्र सरकार हर घर नल जल योजना के तहत लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर राशि उपलब्ध करा रही है. लेकिन राज्य सरकार योजना को विफल कर रही है. कई जगहों पर पानी से जुड़ी समस्या से लोग जूझ रहे हैं. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार जनता की समस्या का समाधान नहीं करती है, तो भाजपा लगातार आंदोलन करेगी. इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने गंदौरी मंदिर स्थित बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसके बाद रैली की शक्ल में नारे लगाते हुए समाहरणालय के समक्ष पहुंचे. धरना में जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अक्षयवट पांडेय, अशोक शर्मा, रूबी वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका देवी, कपिल पासवान, कपिल दांगी, गोविंद तिवारी, भोला प्रसाद, सुबोध सिंह गुड्डु, दयानिधि सिंह, खगेश्वर साहू, मनोज कुमार, सुजीत भारती समेत कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










