चतरा रेडक्रॉस भवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

Updated:
विज्ञापन
चतरा रेडक्रॉस भवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

सेवा व समर्पण का प्रतीक है रेडक्रॉस सोसाइटी : सिविल सर्जन

विज्ञापन

सेवा व समर्पण का प्रतीक है रेडक्रॉस सोसाइटी : सिविल सर्जन चतरा. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी भवन में शुक्रवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने की. इस अवसर पर लोगों ने रेडक्रॉस के संस्थापक व संगठन के मानवीय कार्यों को याद करते हुए इसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि रेडक्रॉस संस्था मानव सेवा, आपदा राहत, रक्तदान, स्वास्थ्य सहायता व जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है. सिविल सर्जन ने कहा कि रेडक्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा व समर्पण का प्रतीक है. समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसके कार्यों से प्रेरणा लेकर मानव सेवा में आगे आना चाहिए. मौके पर जिप सदस्य चंद्रदेव गोप, रेडक्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक, उपाध्यक्ष विवेक केसरी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जैन, चंद्रदेव गोप, संतन पांडेय, जावेद पप्पू रजा, संजय कुमार जायसवाल, रवींद्र कुमार मित्तल, रेडक्रॉस के सदस्य रत्नेश कुमार, निर्भय कुमार, मधुलता कुमारी, सुमन कुमारी, सुप्रिया कुमारी, जयंती कुमारी, तापेश्वर प्रसाद सोनी, पत्रकार प्रवीण सिंह समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola