'मुझे ज्यादा बोलने की जरुरत नहीं पड़े वरना कहर ढहेगा', अधिकारियों को दिलीप जायसवाल ने चेताया
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल
Bihar Revenue Department: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी एक बार फिर दिलीप जायसवाल को दी गई है. पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही मंत्री दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों को चेतावनी दे दी है. साथ ही गलत करने वालों को जेल भेजे जाने की भी चेतावनी दी.
Bihar Revenue Department: बिहार में नए कैबिनेट के मंत्री पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं. कार्यभार संभालने के दूसरे ही दिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दे दी है. साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग के अंदर जो भी चुनौती है, उसे अवसर में बदलने की बात कही.
जमीन माफियाओं को भी दी चेतावनी
शनिवार को मीडिया से बात करते हुए डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, मुझे ज्यादा बोलने की आवश्यकता ना पड़े, वरना कहर ढहेगा. बड़े अधिकारियों को जनता के प्रति जिम्मेवार बनाना है. आज हमारे पास जमीन का सारा रिकॉर्ड है. जमीन माफिया कागज फाड़ भी दे तो कोई दिक्कत नहीं है. कल ही हमने अधिकारियों को निर्देश भी दिया है.
गलत करने वालों को भेजा जाएगा जेल
मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि सिस्टम में गलत करने वाले सीधे जेल जायेंगे. जबकि जो कर्मचारी या पदाधिकारी सिस्टम में अच्छे से काम करेंगे, उन्हें सम्मान किया जाएगा. मीडिया से बात करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने उस समय का भी जिक्र करते हुए विभाग की उपलब्धियां गिनवाई जब वे पहले भी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री बने थे.
शुक्रवार को भी दिया था क्लियर मैसेज
शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा था, पदाधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी. करीब 3 महीने से विभाग के बहुत सारे काम ठप पड़े हुए थे. आम जनता को कठिनाई हो रही थी. विभाग के प्रयास से फिर से सब कुछ पटरी पर आ रहा है. सख्त लहजे में उन्होंने यह भी कहा कि नीचे स्तर पर विभाग की काफी नाकामी है, जिसको लेकर विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि विभाग के अंदर साफ-सुथरा और स्वच्छ काम लोगों तक मिल सके.
दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा था कि पहले भी इस विभाग में क्लियर संदेश दिया था कि मैं किसी भी परिस्थिति में गलत करने पर बख्शने वाला नहीं हूं और पहले भी कार्रवाई की थी. आज भी कहा रहा हूं विभाग जन मानस के पटल पर खरा उतरेगा. किसी को भी परेशानी ना हो, इसका प्रयास करूंगा.
Also Read: बिहार में बदलेगा जमीन का सर्किल रेट, नए मंत्री मदन सहनी ने और क्या-क्या कहा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










