भाभी ने ही देवर संतोष भुईयां की हत्या की थी, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
भाभी ने ही देवर संतोष भुईयां की हत्या की थी, गिरफ्तार

जबरन अवैध संबंध बनाना चाहता था देवर

विज्ञापन

: जबरन अवैध संबंध बनाना चाहता था देवर इटखोरी. कोनी पंचायत के पकरिया गांव निवासी संतोष भुईयां हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. संतोष भुईयां की हत्या उसकी भाभी रंजू देवी (पति टिंकु भुईयां) ने ही ईंट से मार कर की थी. पुलिस ने रंजू देवी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि मृतक के भाई टिंकु भुईयां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के उदभेदन को लेकर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल भाभी को गिरफ्तार किया. साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा ईंट को बरामद किया. अमिता लकड़ा के अनुसार, मृतक संतोष भुईयां अविवाहित था और उसका अवैध संबंध अपनी भाभी रंजू देवी के साथ था. संतोष अपनी भाभी से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन वह इनकार कर रही थी. इससे नाराज होकर संतोष भुईयां गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा. इस बीच भाभी ने ईंट से उसके सिर पर वार किया. गंभीर चोट लगने से संतोष भुईयां की मौत हो गयी. घटना के बाद वह अपनी बहन के घर सिरिया चली गयी. छापामारी टीम में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, एएसआई पंकज कुमार, राजेश राम व कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola