कोबना के मजदूर की दिल्ली में फैक्ट्री में गिरने से मौत

Updated:
विज्ञापन
कोबना के मजदूर की दिल्ली में फैक्ट्री में गिरने से मौत

परिजनों ने बताया कि रंजीत दिल्ली के नरेला दाल फैक्ट्री में मजदूरी करता था.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के कोबना गांव निवासी रंजीत कुमार (25) पिता नेपाली महतो की मौत दिल्ली में गुरुवार की देर शाम काम के दौरान फैक्ट्री में गिरने से हो गयी. परिजनों ने बताया कि रंजीत दिल्ली के नरेला दाल फैक्ट्री में मजदूरी करता था. इस दौरान मशीन के पास वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. फैक्ट्री मालिक उसे दिल्ली अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. वह अपने पीछे पत्नी व एक पुत्री को छोड़ गया. परिजन उसका शव घर आने का इंतजार कर रहे हैं. रंजीत दो मई को ही काम करने दिल्ली गया था.

कार व हाइवा में टक्कर, छह बाराती घायल

हंटरगंज. हंटरगंज-डोभी मुख्य मार्ग स्थित नागर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह कार व हाइवा में जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें ऊरैली पंचायत के खुटेहरा गांव निवासी सहेंद्र भारती, सुचित कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार, मिथुन कुमार, सुमित रजक शामिल हैं. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चार की स्थिति गंभीर देख गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. रेफल होने वालो में सहेंद्र, सुचित, राकेश व मिथुन कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोेग खुटेहरा के सूबेदार साव के बेटे की बारात में शेरघाटी के राजन बिलौटी गांव गये थे. बाराती सुबह लौट रहे थे. इस दौरान हाइवा व कार में टक्कर हो गयी. दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola